एसपी संदीप पटेल के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस की कार्रवाई, आर्ट स्टूडियो से मूर्तियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 मूर्तियां बरामद

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Sep 15, 2026 - 20:42
 0  75
एसपी संदीप पटेल के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस की कार्रवाई, आर्ट स्टूडियो से मूर्तियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 मूर्तियां बरामद

नारायणपुर, 15 सितंबर 2026 जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह एवं थाना प्रभारी श्री विनीत दुबे के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।

दरअसल, दिनांक 28.08.2026 को प्रार्थी पंडी राम मंडावी निवासी ग्राम गढ़बेंगाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नारायणपुर स्थित उनके आर्ट स्टूडियो से एक मोबाइल फोन और 17 नग लकड़ी की कलाकृतियां (मूर्तियां), जिनकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है, अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज विश्वकर्मा पिता श्यामलाल विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी पाता नरहरपारा, थाना व जिला कोंडागांव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 12 नग लकड़ी की मूर्तियां बरामद कर जब्त की हैं। आरोपी को आज दिनांक 15.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में शामिल दूसरे आरोपी अनिल चंद्राकर की तलाश

 जारी है।