नारायणपुर में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित, आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के सबक विषय पर हुई चर्चा
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर 28 फरवरी 2026 वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के सेमिनार हॉल में 28 फरवरी को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम”का सफल आयोजन किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में माई भारत नारायणपुर द्वारा आयोजित किया गया। स्वागत भाषण डॉ. अनिल कुमार भतपहरी प्राध्यापक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेंडी रहे। अध्यक्षता प्रो. बी.डी. चांडक, महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रमिला प्रधान अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, डॉ. गोवर्धन यदु सहायक संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, रायपुर, श्री नितिन कुमार शर्मा उप निदेशक, माय भारत नारायणपुर तथा श्री नोहर धीवर गणित विभाग, अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी.डी. चांडक ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना एवं युवाओं में जागरूकता लाना है। मुख्य अतिथि श्री उसेंडी ने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने तथा “विकसित भारत” के निर्माण में सहभागिता हेतु प्रेरित किया। डॉ. यदु ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए संवाद, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकतंत्र की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक बनने का संदेश दिया।
युवा संसद के अंतर्गत प्रतिभागियों ने “संविधान के 75 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया का अनुकरण करते हुए तर्कपूर्ण चर्चा की, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें कु. रेश्मा सोनानी ने प्रथम, कु. सावित्री नेताम ने द्वितीय और कु. कुसुम जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया स जिला स्तरीय पर चयनित 10 युवा राज्य विधानसभा में अपना विचार रखेंगे जबकि राज्य स्तर से चयनित युवाओं को संसद भवन में बोलने का अवसर प्राप्त होगा यह कार्यक्रम मार्च में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के अंत में “विकसित भारत” की शपथ दिलाई गई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. क्षमा ठाकुर ग्रंथपाल द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रकार यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमे 43 युवाओं ने भागीदारी दिए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण की भावना एवं सक्रिय नागरिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।





