सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक, वन मंत्री केदार कश्यप के साथ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Sep 14, 2026 - 21:38
Sep 14, 2026 - 23:23
 0  17
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक, वन मंत्री केदार कश्यप के साथ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नारायणपुर, 14 सितंबर 2026 राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित करने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिले के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकाराम वर्मा तथा प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मंत्रियों ने अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों का बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देकर की। उन्होंने अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित नोडल अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत करने को कहा, ताकि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

                 इसके बाद सेवा संकल्प अभियान से जुड़े नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी बैठक में साझा की। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं और कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से की जाएगी। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। एक माह की अवधि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देश में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में रंगोली, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। नोडल अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश जिले के सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर ने बैठक में अभियान की तैयारियों एवं प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान को व्यापक स्वरूप देने के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी किए जाने की जानकारी दी और कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का भरोसा दिलाया। 

बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यक्रमों के आयोजन, स्थल चयन, विभागीय जिम्मेदारियों, जनभागीदारी तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित तैयारियों के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री टंकाराम वर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो। मंत्रियों ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए कार्यक्रमों की तैयारी पूरी करने तथा अभियान के दौरान आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।