नारायणपुर की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तर पर सम्मानित: विजयलक्ष्मी गुर्जर और शकुंतला साहू को मिला 'हरित योद्धा सम्मान'

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Sep 22, 2026 - 20:50
 0  51
नारायणपुर की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तर पर सम्मानित: विजयलक्ष्मी गुर्जर और शकुंतला साहू को मिला 'हरित योद्धा सम्मान'

नारायणपुर धमतरी विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारायणपुर जिले की दो शिक्षिकाओं को राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एकेडमिक भवन, कुरूद, जिला धमतरी में किया गया।

समारोह में शिक्षा में नवाचार, विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय योगदान देने पर जिला नारायणपुर से पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी गुर्जर और प्राथमिक शाला कुम्हारपारा की श्रीमती शकुंतला साहू को प्रतिष्ठित 'हरित योद्धा सम्मान'से सम्मानित किया गया।

इस राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अपूर्व विज्ञान मेला, नागपुर महाराष्ट्र के संस्थापक श्री सुरेश अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो साइंस एक्टिविस्ट श्री नीरज वर्मा उपस्थित रहे।

यह समारोह विज्ञान, प्रकृति शिक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति की परंपराओं को एक मंच पर जोड़ने वाला एक विशिष्ट आयोजन है, जो राज्य के सभी जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा का सम्मान करता है।