न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन आज, वन मंत्री केदार कश्यप होंगे मुख्य अतिथि
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर जिले में पत्रकारिता के एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। नवगठित न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 19 सितंबर 2026, सुबह 11:00 बजे जिला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा नारायणपुर विधायक श्री केदार कश्यप शिरकत करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिले के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह में न्यू प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव सहित सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
न्यू प्रेस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य जिले में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना तथा प्रशासन और जनता के बीच सेतु के रूप में कार्य करना है।
क्लब के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और नागरिकों से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।





