अबूझमाड़ के बच्चों का कमाल: SGFI राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में नारायणपुर के 9 खिलाड़ियों ने जीते मेडल
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 26 अगस्त 2026
26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ताइक्वांडो प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में बस्तर जोन से नारायणपुर के 12 खिलाड़ियों ने अंडर-17 वर्ग में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें से 9 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
कोच आर. बलराम पुरी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से अबूझमाड़ के बच्चों को ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। अब तक इन खिलाड़ियों ने कुल 574 मेडल जीतकर शहर को गौरवान्वित किया है। इस अकादमी में नारायणपुर के सभी स्कूलों के बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम -
चंद्रकांत कश्यप - रजत पदक, गौरव मल्हाकर - रजत पदक, देवांश लावतरे - कांस्य पदक, प्रेमांशु डहरिया - कांस्य पदक, शिवम नांदरे - कांस्य पदक, तिरुष पटेल - कांस्य पदक, अंतरा दुग्गा - कांस्य पदक, अनुप्रिया बरा - कांस्य पदक, सुलोचना लकड़ा - कांस्य पदक।
वहीं ओमश्री मानिकपुरी, वंदना गुरु और मेहुल दुग्गा ने प्रतियोगिता में शानदार भागीदारी निभाई।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जोमोन टी.डी., रामसाय वड्डे, जगजीवन साहू, अभिषेक बनर्जी एवं समस्त खेल शिक्षकों ने बधाई दी है।





