14 अगस्त, 2026 को नारायणपुर में आयोजित होगी भव्य स्वतंत्रता दौड़

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Aug 13, 2026 - 20:24
 0  23
14 अगस्त, 2026 को नारायणपुर में आयोजित होगी भव्य स्वतंत्रता दौड़

नारायणपुर, 13 अगस्त 2026- जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला नारायणपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिनांक 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 07:00 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन परेड ग्राउंड, नारायणपुर में आयोजित किया गया है।

यह दौड़ परेड ग्राउंड मैदान से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टैण्ड होते हुए जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका परिषद् से पुनः परेड ग्राउंड, नारायणपुर में सभी उपस्थित होंगे।

स्वतंत्रता दौड़ आयोजन में जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी से सहभागिता प्रदान कर आयोजन के उद्देश्य को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है