नारायणपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि होंगी विधायक सुश्री लता उसेंडी
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 13 अगस्त 2026- जिले में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे गरिमामय और उत्साहवर्धन वातावरण के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है।
जिला मुख्यालय नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कोण्डागांव की विधायक सुश्री लता उसेंडी होंगी।
कार्यक्रम का समय-सारिणी:
मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन प्रातः 08:59 बजे होगा। 09:00 बजे अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया जाएगा। 09:05 से 09:20 बजे तक परेड का निरीक्षण होगा। 09:20 से 09:40 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष सूचक गुब्बारे छोड़े जाएंगे।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जिले के शहीद परिवारों का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। परेड कमांडर एवं अन्य प्लाटून कमांडरों के साथ फोटो सेशन होगा। फोटो सेशन के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।





