जिले के 36 छात्रावास-आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू, 15 अगस्त तक अंतिम तिथि
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 13 अगस्त 2026 - आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के छात्रावास-आश्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्रवेश प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू है, जिसमें से 06 छात्रावास एवं 30 आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा में छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
छात्रावासों में रिक्त सीटें:
1. पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास नारायणपुर - 26 सीट
2. प्री. मै. बालक छात्रावास छोटेडोगर - 49 सीट
3. प्री. मै. बालक छात्रावास नारायणपुर - 40 सीट
4. प्री. मै. बालक छात्रावास ओरछा - 59 सीट
5. नवीन प्री. मै. बालक छात्रावास कुरूषनार (एजुकेशन सिटी अबुझमाड़) - 50 सीट
6. प्री. मै. कन्या छात्रावास ओरछा - 59 सीट
आश्रमों में रिक्त सीटें: -
बालक आश्रम बोरपाल - 11, खड़कागांव - 60, बड़गांव - 62, तोयनार - 25, गुलुमकोडो - 04, छोटेडोगर - 23, गढ़बेंगाल - 30, ढोंडरबेड़ा - 17, काकावाड़ा - 15, कोडोली - 22, कोगें - 9, कानागांव - 16, कुड़मेल - 25, कलमानार - 12, मसपुर - 16, मुरूमवाड़ा - 14, हिकपाड़ - 11, किहकाड़ - 15, हिकुल - 30, रायनार - 25, छोटेपरलनार - 20, जुवाड़ा - 26, टाहकावाड़ा - 11, आसनार - 28, गारपा - 20, गोमागाल - 10, लंका - 18, नवीन बालक आश्रम ओरछा (एजुकेशन सिटी अबुझमाड़) - 50
कन्या आश्रम कोगेंरा - 57, नवीन कन्या आश्रम ओरछा (एजुकेशन सिटी अबुझमाड़) - 50
इस प्रकार जिले के कुल 36 छात्रावास/आश्रमों में प्रवेश हेतु सीटें उपलब्ध हैं।
पात्र छात्र-छात्राएं 15 अगस्त 2026 तक संबंधित छात्रावास/आश्रम में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।





