NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र, X पर दी जानकारी
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर उठे विवाद और देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के बाद छात्रों और विपक्ष लगातार उनकी जवाबदेही की मांग कर रहे थे। इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की और बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा और छात्रों के हितों के लिए उनका समर्पण पिछले चार दशकों से लगातार बना हुआ है। उन्होंने लिखा कि गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समावेशी शिक्षा व्यवस्था ही देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और इसी संकल्प के साथ उन्होंने यह निर्णय लिया है। उनके अनुसार छात्रों के भरोसे को बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है और शिक्षा प्रणाली में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित हुई थी लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के बाद यह मामला काफी तूल पकड़ गया था। इसके बाद देश के कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन किए और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। विपक्षी दलों ने भी संसद और सड़क दोनों जगह इस मुद्दे को उठाया।
अब सवाल उठ रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद NEET-UG 2026 पर सरकार आगे क्या कार्रवाई करेगी। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। साथ ही ये भी चर्चा है कि अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी और लंबित सुधारों का क्या हो
गा।





