नशा मुक्त भारत अभियान: नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम और शपथ, छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Aug 6, 2026 - 22:47
 0  17
नशा मुक्त भारत अभियान: नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम और शपथ, छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

नारायणपुर, 06 अगस्त 2026 कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत धूम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 05 अगस्त 2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में नशामुक्त जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मांडवी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाते हुए समाज में नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा धूम्रपान, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों में उपलब्ध परामर्श, उपचार एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर ऐसे व्यक्तियों को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कर उपचार कराने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया