मावली मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं को प्रदान किया गया

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 17, 2026 - 22:56
 0  56
मावली मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं को प्रदान किया गया

नारायणपुर, 16 फरवरी 2026 विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक माता मावली मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं को प्रदान किया गया। माननीया श्रीमती किरण चतुर्वेदी, जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागाँव एवं सुश्री गायत्री साय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेश अनुसार श्री हरेंद्र सिंह नाग, अपर सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, नारायणपुर व कुमारी प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के निर्देशानुसार एव श्री चंद्र प्रकाश कश्यप, पैनल अधिवक्ता नारायणपुर के नेतृत्व में अधिकार मित्र घासीराम नेताम, प्रतिमा दोदी, वर्षा यादव, रेणुका बघेल, मनीषा बघेल, अर्चना बघेल, वर्षा कुमेटी, रूपाली बघेल, फुलेश्वरी सलाम, गीता बघेल, रोशनी करंगा, मनीषा माथरा, केशव नाग, रजंती दुग्गा की ओर से एक स्टॉल लगाया गया।

इस स्टॉल के माध्यम से मेले में सुदूर अंचल अबूझमाड़ से आए आदिवासी समुदाय के लोगों और आम जनता को विभिन्न विधिक सेवाओं की योजनाओं, विधिक सहायता तथा कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में विधिक सेवा प्राधिकरण की एक सराहनीय पहल है, जहां मेले के परिसर में उपस्थित लोगों तक पहुंच कर अधिकार मित्र घासीराम नेताम, वर्षा यादव और रजन्ती दुग्गा ने घूम-घूमकर जानकारी दी तथा स्टॉल पर विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त कानूनी परामर्श, विधिक जागरूकता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, भूमि विवाद, श्रम कानून, आयुष्मान भारत योजना, तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।