छत्तीसगढ़ राज्य के सात राज्य सेवा अधिकारी बने IAS
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
रायपुर। भारत सरकार के Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions के अंतर्गत Department of Personnel and Training ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है।
इन अधिकारियों में तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल और आशीष कुमार तिकारिहा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने राज्य प्रशासनिक सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है।
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी सबसे प्रेरणादायक है, जिन्होंने नायब तहसीलदार पद से अपनी सेवा शुरू कर अंततः IAS कैडर तक का मुकाम हासिल किया।





