नारायणपुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति का मिली बड़ी सफलता
नारायणपुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति का मिली बड़ी सफलता
नारायणपुर, 28 मार्च 2025
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 6 महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो माड़ डिवीजन कुतुल/नेलनार एरिया कमेटी के तहत सक्रिय थीं। यह आत्मसमर्पण नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी, और बीएसएफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और माड़ बचाओ अभियान के तहत यह आत्मसमर्पण एक बड़ा कदम है। यह नक्सल मुक्त माड़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आत्मसमर्पित माओवादियों में पायके मण्डावी, रैनी वड्डे, मोडडे गोटा, पण्डरी गोटा, ज्योति उसेण्डी, और शीतल वड्डे शामिल हैं। ये सभी माओवादी क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत थे।
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति नियद नेल्लानार के वृहत प्रचार-प्रसार एवं बड़े कैडर के माओवादियों के आत्ससमर्पण पश्चात सरकार द्वारा उनको दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से पुनर्वास की प्रक्रिया की सरलता से प्रभावित होकर ये सभी माओवादी आत्मसमर्पण किये है।





