संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 16-17 फरवरी को जगदलपुर में
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 12 फरवरी 2026 प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल जगदलपुर में दिनांक 16 एवं 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में बताया गया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों का रोजगार पंजीयन तथा मेला हेतु रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। जिले के पात्र 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) नारायणपुर या जिला रोजगार कार्यालय नारायणपुर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।





