आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप 13 फरवरी को

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 12, 2026 - 18:57
 0  15
आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप 13 फरवरी को

नारायणपुर, 12 फरवरी 2026 जिले के तकनीकी व्यवसायों में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। पीजी इलेक्ट्रोपास्ट लिमिटेड अहमदनगर (महाराष्ट्र) द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नारायणपुर में 13 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में जिले के पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। जॉब लोकेशन अहमदनगर, महाराष्ट्र है, जिसका मासिक वेतन 19,400 रूपये है। 18 से 35 वर्ष तक के महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।