नारायणपुर पुलिस को मिली 200 हाईटेक मोटर साइकिल, नक्सल विरोधी अभियान में मिलेगी मदद
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 13 फरवरी 2026 नारायणपुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मदद करने के लिए 200 हाईटेक मोटर साइकिल मिली है। जिला के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा और माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप ने डीआरजी जवानों को टीव्हीएस "रोनिन 225 सीसी" की 200 मोटर साइकिल सुपुर्द की।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि डीआरजी और केन्द्रीय बल के जवानों के लिए थाना /कैम्प में शासकीय मोटर साइकिल उपलब्ध होने से न सिर्फ जिले की पुलिसिंग मजबूत होंगी वरन् कतिपय मामलों में शासकीय कार्यों के त्वरित निराकरण/सम्पादन करने में सुगमता होगी ।
यह मोटर साइकिल पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार प्राप्त हुई है जिसे जिला के नक्सल फ्रंट में कार्य करने वाले डीआरजी और केन्द्रीय बल के जवानों सहित थाना/कैम्प में वितरित किया जा रहा है। वर्ष 2020 में 50 मोटर साइकिल के साथ इस योजना की सुरुआत हुई थी।





