नारायणपुर पुलिस ने हच्चेकोटी में खोला नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 12 फरवरी 2026 नारायणपुर पुलिस ने "शांतिपूर्ण एवं समृद्व नारायणपुर" के लक्ष्य को साकार करने के लिए हच्चेकोटी में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प खोला है। यह कैम्प थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूत करना और विकास कार्यो में सहयोग प्रदान करना है।
इस कैम्प के खुलने से आसपास के क्षेत्र छिंदपुर, झारावाही, आपाटोला, बिनागुण्डा, खेरेगांव और हच्चेकोटी में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।
नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित 20 से अधिक स्थानों पर नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प स्थापित किया है। वर्ष 2026 में भी 4 नवीन कैम्प स्थापित किए गए हैं।
नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 86वीं वाहिनी, 178वीं वाहिनी, 83वीं वाहिनी, 135वीं वाहिनी, 129वीं वाहिनी और 133वीं वाहिनी ने हच्चेकोटी में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प खोला है।





