माता मावली मेला 2026: रील प्रतियोगिता का आयोजन, पुरस्कार राशि ₹35,000 तक
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
*रील प्रतियोगिता* — माता मावली मेला 2026
आप सभी क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स एवं संस्कृति प्रेमियों को बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि “माता मावली मेला 2026” का भव्य आयोजन 11 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।
इस अवसर पर *जिला प्रशासन नारायणपुर* द्वारा माता मावली मेले की गरिमा, आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ????रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्थानीय संस्कृति को डिजिटल मंच पर नई पहचान देने का एक उत्कृष्ट अवसर है।
???? *रील प्रतियोगिता – पुरस्कार राशि*
???? प्रथम पुरस्कार – ₹20,000
???? द्वितीय पुरस्कार – ₹10,000
???? तृतीय पुरस्कार – ₹5,000
शप्रतियोगिता के नियम एवं दिशा-निर्देश
???? प्रविष्टि की सीमा
प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम 2 या 3 रील्स ही प्रतियोगिता हेतु जमा कर सकता है।
???? सोशल मीडिया हैंडल
बेस्ट रील्स को जिला प्रशासन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @NarayanpurDist के साथ collab किया जाएगा।
???? अंतिम तिथि
रील जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026, दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है।
समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
???? सबमिशन प्रक्रिया*
रील को गूगल फॉर्म/गूगल ड्राइव लिंक के द्वारा निर्धारित माध्यम पर जमा करना होगा।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
रील पूर्णतः मौलिक होनी चाहिए। किसी अन्य स्रोत से लिया गया या कॉपी किया गया कंटेंट मान्य नहीं होगा।
✨ आइए, अपनी रचनात्मकता, कला और सोच के माध्यम से माता मावली मेला 2026 की सांस्कृतिक गरिमा को डिजिटल दुनिया में विशेष पहचान दिलाएँ।





