नारायणपुर में साइबर जागरूकता अभियान: 250 छात्र, शिक्षक और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने की जानकारी

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Sep 11, 2025 - 13:36
Sep 11, 2025 - 13:37
 0  15
नारायणपुर में साइबर जागरूकता अभियान: 250 छात्र, शिक्षक और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने की जानकारी

नारायणपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत "साइबर जागरूकता अभियान" चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटपाल में 250 छात्र, शिक्षक और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने संबंधी जानकारी दी गई।

विद्यालय में साइबर अवेयरनेस संबंधी साइबर जागरूकता रथ, बैनर और प्रोजेक्टर लगाकर उपस्थित लोगों को वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे कि यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, एजुकेशन लोन ठगी, फर्जी कॉल, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन जॉब, फेक लिंक, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड और विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया के मार्गदर्शन में साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करना और साइबर अपराधों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करना है।

किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में अवगत कराया गया।