नारायणपुर में अंतिम सावन सोमवार को रामायण पाठ का आयोजन
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर नगर के हृदय स्थल गोल्डन जुबली पार्क के समीप बंगलापारा में स्थित नव शिव मंदिर में श्रावण मास की अंतिम सोमवार को स्थानीय महिला समूह और पारा वासियों ने भव्य रामायण पाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर रामायण मंडली बेलगांव के द्वारा शिव मंदिर में इतनी अच्छी प्रस्तुति दी गई कि इस रामायण पाठ की चर्चा आसपास के अन्य वार्ड में भी हो रही है।
स्थानीय महिला श्रद्धालुओं के द्वारा आयोजित इस रामायण पाठ में बखरूपारा, नयापारा, तहसीलपारा के भक्तों की उपस्थिति से रामायण मंडली बेलगांव की ख्याति का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक महिला भक्त ने बताया कि रामायण मंडली को पाठ करने के लिए कहा गया तो वे सभी सहर्ष तैयार हो गए और बताया कि भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में रामायण पाठ करना सब कष्टों का निवारण होता है और पूरे क्षेत्र में सुख शांति स्थापित होती है, इसलिए सभी महिलाओं ने सहमत होकर रामायण पाठ कराया।





