एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु सूचना
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 19 फरवरी 2026 शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 7वीं से 9वीं कक्षाओं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाना है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा एवं ओरछा में कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं में बालक और बालिका के कुल 19 रिक्त सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र पूर्णतः भरकर 10 मार्च 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नारायणपुर अथवा संबंधित विद्यालय में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 21 मार्च को शासकीय बालक बुनियादी आदर्श आवासीय विद्यालय, गरांजी में समय 11:00 से 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 7वीं, 8वी 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित जनजातीय वर्ग, समुदाय का सदस्य, विद्यार्थी को किसी अन्य विद्यालय से निष्काषित न किया गया हो अनिवार्य होगा। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी, प्रवेशित सीटों का आरक्षण, पात्रता तथा प्रवेश नीति के नियम जिले के वेबसाईट www.narayanpur.gov.in एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर एवं संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरीबेड़ा एवं ओरछा के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।





