आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jun 19, 2026 - 21:54
 0  54
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर, 19 जून 2026 एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।इच्छुक एवं पात्र महिलाएं, जो संबंधित ग्राम, पारा अथवा टोले की निवासी हैं, वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और 3 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। परियोजना बेनूर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुढ़ारगांव के कोटगांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। वहीं ग्राम पंचायत मालिंगनार के मालिंगनार-02 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें तथा शासन द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों का पालन सुनिश्चित करें।