इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक सैलरी
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 09 जून 2026:-छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का बड़ा मौका। भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती कर रहा है।
मुख्य बातें:-
पद-: होम बेस्ड केयर गिवर 3500 पद
सैलरी-: लगभग ₹2 लाख प्रतिमाह। कटौती के बाद करीब ₹1,99,770 हाथ में आएंगे
अनुबंध-: 2 साल, जरूरत पर बढ़ाया जा सकता है
कार्य दिवस-: सप्ताह में 6 दिन
पात्रता:
उम्र-: 25 से 45 वर्ष
शिक्षा-: न्यूनतम 10वीं पास, इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय जरूरी
पासपोर्ट-: कम से कम 3 साल की वैधता वाला
शारीरिक योग्यता:- लंबाई 1.5 मीटर से ज्यादा, वजन 45 किलो से ज्यादा। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ
अनुभव-: पहले इजराइल में काम न किया हो
वांछनीय योग्यता-: 990 घंटे की OJT सहित केयर गिविंग सर्टिफिकेट। या GDA, ANM, GNM, B.Sc नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट/मिडवाइफ का सर्टिफिकेट।
सुविधाएं-: नियोजक की ओर से आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा, 9 राष्ट्रीय अवकाश और 16 दिन का वार्षिक अवकाश मिलेगा।
*चयन प्रक्रिया:*
1. छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन
2. दस्तावेज व पात्रता की जांच
3. स्वास्थ्य परीक्षण व पुलिस क्लियरेंस
4. इजराइल के नियोजक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंटरव्यू
5. अंतिम चयन नियोजक करेगा
कैसे करें आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर जाकर जल्द पंजीयन करें। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।
नोट: -कौशल विकास विभाग ने अभ्यर्थियों को दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है। भर्ती पूरी तरह निःशुल्क है।





