कांकेर-नारायणपुर सीमा पर डी-माइनिंग के दौरान IED ब्लास्ट: DRG के 3 जवान शहीद, एक गंभीर घायल

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

May 2, 2026 - 17:53
 0  51
कांकेर-नारायणपुर सीमा पर डी-माइनिंग के दौरान IED ब्लास्ट: DRG के 3 जवान शहीद, एक गंभीर घायल

शाहिद-

नक्सल प्रभावित कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनावश IED फटने से कांकेर DRG के 04 जवान उसकी चपेट में आ गए। 

शाहिद-

विस्फोट में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक जख्मी होने के कारण मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शाहिद-

आज दिनांक 02.05.2026 को कांकेर DRG की टीम थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान एक IED को निष्क्रिय करते समय वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसकी चपेट में 4 जवान आ गए।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी और अन्य इनपुट के आधार पर माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए सैकड़ों IED बस्तर रेंज में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में IED निष्क्रिय करते समय अचानक ब्लास्ट हो गया।

घटना के बाद पूरे छोटेबेठिया क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों में बड़ी संख्या में IED प्लांट कर रखे हैं।

शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। आगे की जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।