आजादी का अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा अभियान जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Aug 13, 2025 - 21:37
 0  77
आजादी का अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा अभियान जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

भारत की आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ की गई। इस अभियान के तहत, पुर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा एवं कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय बंगलापारा ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली, जो विद्यालय से जय स्तंभ चौक होते हुए पुराने बस स्टेशन तक गई। इस यात्रा में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।

प्रधान अध्यापक ब्रजेश्वरी रावटे ने सभी को तिरंगा सम्मान शपथ दिलाई, जिसमें सभी छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई और संदेश के रूप में "तिरंगा" लिखा। प्रभारी प्राचार्य कोता गार्डी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है। इस यात्रा में सभी शिक्षक और बच्चों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।