नारायणपुर में सावन उत्सव का आयोजन: हरेली अमावस्या पर पेड़ लगाने की पहल

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jul 24, 2025 - 16:37
Jul 24, 2025 - 16:47
 0  247
नारायणपुर में सावन उत्सव का आयोजन: हरेली अमावस्या पर पेड़ लगाने की पहल

नारायणपुर के डी.एन.के. कॉलोनी में सावन के हरेली अमावस्या पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम में शिव-पार्वती के दर्शन और मनोहर प्रस्तुति के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, और शिव-पार्वती नृत्य शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक पेड़ दिया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डी.एन.के कॉलोनी की महिला समिति का विशेष सहयोग रहा। इसमें श्रीमती रीता मंडल, श्रीमती भगवती हलधर, श्रीमती चेतमणी नंदी, श्रीमती झुनूक कर्मकार, श्रीमती शम्पा मलिक, श्रीमती अनामिका विश्वास और श्रीमती रीता मलिक सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।

हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख त्योहार है, जो सावन मास के कृष्ण पक्ष अमावस्या को मनाया जाता है। यह त्योहार प्रकृति, कृषि और पर्यावरण के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है, जिसमें भूमि, औजार, पशुधन और खेतों में हरियाली का जश्न मनाया जाता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था। इसके लिए "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से बहनों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित हुआ, बल्कि समुदाय में एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।