बेनूर में 18 को होगा बस्तर पंडूम का आयोजन

नारायणपुर छत्तीसगढ़ बस्तर लोक नृत्य बेनूर में 18 को होगा बस्तर पंडूम का आयोजन

Mar 16, 2025 - 15:47
Mar 17, 2025 - 12:01
 0  145
बेनूर में 18 को होगा बस्तर पंडूम का आयोजन

नारायणपुर, 15 मार्च 2025// जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग की स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से बस्तर पंडूम 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 18 मार्च मंगलवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान बेनूर में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में किया जाएगा।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय कला, लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, व्यंजन और पेय पदार्थों के मूल स्वरूप को संरक्षित करना और कला समूहों के सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनमें जनजातीय नृत्य, जनजातीय गीत, जनजातीय नाट्य, जनजातीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला का प्रदर्शन, जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रत्येक विधा में 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयन समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी एस.डी.एम. करेंगे। चयन समिति में नामांकित प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ मांझी, चालकी, वरिष्ठ गायता पुजारी, आदिवासी समाज के बुजुर्ग मुखिया और आदिवासी कला एवं संस्कृति के वरिष्ठ कलाकार सहित पांच सदस्य होंगे।  

इस आयोजन के माध्यम से बस्तर क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को न केवल सम्मान मिलेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी मिलेगा।