ओरछा शिक्षा समिति अध्यक्ष पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, आम आदमी पार्टी ने मांगी निष्पक्ष जांच

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ ओरछा ब्लॉक एकलव्य आवासीय विद्यालय

Mar 16, 2025 - 15:24
 0  103
ओरछा शिक्षा समिति अध्यक्ष पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, आम आदमी पार्टी ने मांगी निष्पक्ष जांच

ओरछा शिक्षा समिति के अध्यक्ष दसरू उसेंडी पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वे बच्चों को बिना जानकारी के नर्स के साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और इसके लिए अधीक्षक की कोई जिम्मेदारी नहीं है। यह मामला अबुझमाड़ के बच्चियों के मान-सम्मान और इज्जत से जुड़ा हुआ है।

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें आ रही हैं और इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एकलव्य विद्यालय ओरछा का मामला पहले शांत हो गया था, लेकिन अब सच सामने आ गया है।