नारायणपुर : आमदई माइंस के लिए 200 नए ट्रकों की खरीदी को मंजूरी, मालक परिवहन संघ ने नवीन सदस्यता के लिए आमंत्रित किया

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Sep 23, 2026 - 14:56
 0  8
नारायणपुर : आमदई माइंस के लिए 200 नए ट्रकों की खरीदी को मंजूरी, मालक परिवहन संघ ने नवीन सदस्यता के लिए आमंत्रित किया

नारायणपुर, 23 सितम्बर 2026 - नारायणपुर मालक परिवहन संघ की कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्थानीय सदस्यों के हित एवं संघ की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आमदई माइंस के लिए 200 नई गाड़ियां लगाने की अनुमति प्रदान करने का फैसला लिया गया है।

संघ द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, यदि आप नारायणपुर जिले के निवासी हैं और वर्ष 2005 से जिले में निवासरत हैं एवं माइंस में ट्रक लगाने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है।

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां -

1. आवेदन की अवधि : 22 सितम्बर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक

2. चयन एवं अनुमति : 17 अक्टूबर 2026 को चयनित सदस्यों को नई गाड़ी खरीदने की अनुमति दी जाएगी।

3. अनुमति की वैधता : 17 अक्टूबर 2026 से 17 जनवरी 2027 तक

आवश्यक दस्तावेज -

आवेदक को यह प्रमाणित करना होगा कि वह वर्ष 2005 या उससे पहले से नारायणपुर में निवासरत है। इसके लिए निम्न दस्तावेज मान्य होंगे -

1. आवेदन पत्र

2. आधार कार्ड की छाया प्रति

3. वर्ष 2005 से पहले का निवास प्रमाण पत्र / राशन कार्ड / मतदाता परिचय पत्र / जन्म प्रमाण-पत्र / वोटर आईडी / अंक सूची या जमीन का दस्तावेज

4. पासपोर्ट साइज फोटो - 2 नग

नोट -अनुमति पत्र हेतु आवेदन पत्र के साथ उपरोक्त दस्तावेज दिनांक 05.10.2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

संपर्क -

8463030777, 7587771000, 9111217455, 8305144022

पता -कार्यालय मालक परिवहन संघ, गढ़बेंगाल चौक नारायणपुर (छ.ग.)