नारायणपुर: SP ने नवोदय विद्यालय में दिया साइबर सुरक्षा का पाठ, कहा - सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 23 अगस्त 2026 जिले में चल रहे साइबर जागृति अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव पहुंचे।
यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। SP ने बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, UPI धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी नौकरी-लॉटरी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बच्चों को समझाया कि कभी भी अपना OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल किसी अनजान व्यक्ति को न दें, अनजान लिंक और QR कोड स्कैन न करें और सोशल मीडिया पर निजी फोटो-जानकारी शेयर करने से बचें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत *1930 हेल्पलाइन* पर शिकायत करने की अपील भी की।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को थाना और SP कार्यालय भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया, ताकि वे पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकें। कार्यक्रम में एडिशनल SP ऐश्वर्य चंद्राकर, SDOP अजय सिंह और साइबर सेल की टीम मौजूद रही।





