"स्कूल केंइता अभियान" से अबूझमाड़ के घमंडी गांव के 5 बच्चों का आश्रम शाला करुषनार में हुआ नामांकन, शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Aug 4, 2026 - 20:10
 0  171
"स्कूल केंइता अभियान" से अबूझमाड़ के घमंडी गांव के 5 बच्चों का आश्रम शाला करुषनार में हुआ नामांकन, शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े

नारायणपुर 4 अगस्त 2026जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत अबूझमाड़ के दूरस्थ घमंडी गाँव के 3 शाला त्यागी एवं 2 अप्रवेशी बच्चे आज शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुके हैं। यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। 

शिक्षा दूत और संकुल समन्वयक श्री कारु नरेटी के सतत प्रयासों से ये 5 बच्चे पढ़ाई के लिए प्रेरित होकर नारायणपुर पहुँचे, जहाँ उनका प्राथमिक शाला आश्रम, करुषनार में सफलतापूर्वक नामांकन कराया गया।

यह प्रेरणादायक पहल जिला कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में संचालित "स्कूल केंइता अभियान" के अंतर्गत संभव हुई। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का यह प्रयास वास्तव में अनुकरणीय है।

हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इन 5 बच्चों का विद्यालय से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रशासन, शिक्षा विभाग और समुदाय मिलकर प्रयास करें, तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।