कलेक्टर ने बालक हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण, साफ-सफाई और अनुशासन की प्रशंसा की
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 21 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्ड़ल रायपुर द्वारा जारी परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षा समय-सारणी अनुसार 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के मध्य सम्पन्न होगी। कलेक्टर नम्रता जैन के द्वारा आज बालक हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र का अवलोकन किया गया। उन्होंने निरीक्षण
करते हुए सभी परीक्षा कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यालय परिसर की साफ सफाई के लिए प्रशंसा व्यक्त किया। जिला नारायणपुर अन्तर्गत कुल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं, हाई स्कूल में कक्षा 10 वीं में कुल 1536 एवं कक्षा 12 वीं में कुल 1287 परीक्षार्थी सम्मिलित है। गत 20 फरवरी को हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल 1287 परीक्षार्थी में से 908 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। आज 21 फरवरी 2026 को हाई स्कूल परीक्षा में कुल 1536 परीक्षार्थी में से 1529 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य मनोज बागड़े सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।





