एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लेटरल एंट्री हेतु प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Mar 18, 2026 - 19:47
 0  26
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लेटरल एंट्री हेतु प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को

नारायणपुर, 18 मार्च 2026 शिक्षा सत्र 2026–27 के लिए जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरछेड़ा एवं ओरछा में कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, रोल नंबर तथा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास नारायणपुर से कार्यालयीन समय में पात्रता सूची एवं प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 मार्च 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र शासकीय बालक बुनियादी आदर्श आवासीय विद्यालय, गरांजी तय किया गया है। प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड के साथ उपस्थित हों।