नारायणपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर बीएसएफ-आईटीबीपी के शिविरों से 123 यूनिट रक्त संग्रहित, जिला अस्पताल का ब्लड बैंक हुआ समृद्ध

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jun 15, 2026 - 15:37
Jun 15, 2026 - 15:49
 0  34
नारायणपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर बीएसएफ-आईटीबीपी के शिविरों से 123 यूनिट रक्त संग्रहित, जिला अस्पताल का ब्लड बैंक हुआ समृद्ध

 

विश्व रक्तदान दिवस 14 जून के उपलक्ष्य में नारायणपुर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में बीएसएफ और आईटीबीपी की विभिन्न बटालियनों द्वारा लगातार पांच दिनों तक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत 11 जून 2026 को कमांडेंट 58 बीएन बीएसएफ तेलशी के नेतृत्व में हुए शिविर से हुई जिसमें 27 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके बाद 12 जून को कमांडेंट 133 बीएन बीएसएफ सोनपुर द्वारा 28 यूनिट और 13 जून को

कमांडेंट 86 बीएन बीएसएफ दंडकवन द्वारा 24 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस के दिन 14 जून को कमांडेंट 129 बीएन बीएसएफ शौर्यचक्र बटालियन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 26 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें A Positive - 07 Units, B Positive - 11 Units, O Positive - 05 Units और AB Positive - 03 Units रक्त शामिल है। इस शिविर में महिला रक्तदाता शामिल नहीं थीं। वहीं 15 जून को आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के जवानों ने 12 यूनिट और 45वीं बटालियन के जवानों ने 6 यूनिट रक्तदान कर इस अभियान को आगे बढ़ाया। 

इस तरह बीएसएफ और आईटीबीपी के जवानों ने मिलकर कुल 123 यूनिट रक्तदान किया। इन शिविरों से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विभिन्न ब्लड ग्रुप का पर्याप्त रक्त संग्रहित हो गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रक्त की यह उपलब्धता सैकड़ों गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और इमरजेंसी में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगी। अब डिलीवरी, ऑपरेशन और दुर्घटना के केस में मरीजों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 

ये सभी शिविर सिविल सर्जन नारायणपुर डॉ. विनोद कुमार भोयर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्टाफ ब्लड बैंक इंचार्ज किरण मंडल के साथ माइक्रोबायोलॉजिस्ट अमल चंद, सोमजी राम पोटाई, पीलेंद्र, लुमेंद्र साहू और सचिन रावटे का विशेष योगदान रहा। अस्पताल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं, बीएसएफ-आईटीबीपी के अधिकारियों और स्टाफ का आभार जताते हुए आम लोगों से अपील की है कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से लगातार जुड़ें, ताकि भविष्य में भी ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो और हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके।

          "रक्तदान महादान — आइए बचाएं जान। आपका                    एक यूनिट रक्त,किसी की पूरी ज़िंदगी।"