नारायणपुर पुलिस का ‘माड़ मैत्री’ अभियान: 15 मई को क्रीड़ा परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस व यातायात जागरूकता शिविर, सिर्फ रजिस्ट्रेशन शुल्क में मिलेगा लाभ

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

May 14, 2026 - 12:00
 0  19
नारायणपुर पुलिस का ‘माड़ मैत्री’ अभियान: 15 मई को क्रीड़ा परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस व यातायात जागरूकता शिविर, सिर्फ रजिस्ट्रेशन शुल्क में मिलेगा लाभ

नारायणपुर/-नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘माड़ मैत्री’ अभियान के तहत आम नागरिकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और आमजन को एक ही जगह पर लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना है।

शिविर की मुख्य बातें:-

आयोजक:-नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘माड़ मैत्री’ अभियान के अंतर्गत।

दिनांक व समय:- 15 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित होगा।

स्थान:-क्रीड़ा परिसर, नारायणपुर में शिविर लगाया जाएगा।

उद्देश्य:-नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देना, सुरक्षित वाहन संचालन के लिए मार्गदर्शन करना और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाना।

सुविधा:-लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

शुल्क:-शिविर में केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा, अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं।

आवश्यक दस्तावेज:-

1. आधार कार्ड  

2. 8वीं या 10वीं की मार्कशीट  

3. 6 पासपोर्ट साइज फोटो  

4. मोबाइल नंबर  

5. छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण पत्र, आवश्यकतानुसार

अपील:-नारायणपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं। पुलिस का संदेश है “यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें – स्वस्थ रहें।” यह पहल ‘माड़ मैत्री’ अभियान के तहत पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।