‘माड़ बचाओ अभियान’: नारायणपुर पुलिस-डीआरजी-आईटीबीपी-बीएसएफ ने 1.01 करोड़ कैश व 28 तरह के हथियार-विस्फोटक पकड़े, एसपी बोले- 2025-26 में 270 हथियार बरामद

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

May 13, 2026 - 11:57
 0  31
‘माड़ बचाओ अभियान’: नारायणपुर पुलिस-डीआरजी-आईटीबीपी-बीएसएफ ने 1.01 करोड़ कैश व 28 तरह के हथियार-विस्फोटक पकड़े, एसपी बोले- 2025-26 में 270 हथियार बरामद

नारायणपुर, 12 मई 2026* ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीणों के सहयोग व सुदृढ़ आसूचना तंत्र से चलाए गए सघन सर्चिंग व एरिया डोमिनेशन अभियान में भारी मात्रा में कैश, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिनसन गुड़िया ने जानकारी दी कि संयुक्त कार्यवाही में कुल 1,01,64,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही AK-47, SLR, इंसास, 303 रायफल व इनके कारतूस, BGL सेल, इलेक्ट्रॉन डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, नक्सल वर्दी, बैटरी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। अभियान के दौरान 28 प्रकार की नक्सल संबंधित सामग्री मिली है। 

एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 270 हथियारों की रिकवरी हो चुकी है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है। 

भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक सम्पूर्ण राज्य को नक्सल मुक्त घोषित करने के लक्ष्य के तहत जिला नारायणपुर में ‘माड़ बचाओ अभियान’ के जरिए विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर संचालित है। इसी क्रम में विगत एक महीने से जिला नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ के संयुक्त दलों द्वारा सुदूर व संवेदनशील क्षेत्रों में सर्चिंग चलाई गई। ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग व सुदृढ़ आसूचना तंत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाकर कार्रवाई की गई। 

उक्त कार्यवाही से नक्सलियों की लॉजिस्टिक, हथियार आपूर्ति व आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर आघात पहुंचा है। पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी व बलिदान से जिला नारायणपुर नक्सलमुक्ति की ओर बढ़ रहा है। मारे गए नक्सलियों द्वारा अबूझमाड़ के जंगलों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलने की संभावना है। पुलिस ने आम जनता व ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करें और संदिग्ध सामग्रियों की सूचना पुलिस व केंद्रीय बल को अवश्य दें।

*विगत एक महीने में जनसहयोग से रिकवर की गई सामग्री का विवरण:*

1. AK47 रायफल - 03 नग  

2. SLR रायफल - 03 नग  

3. 303 रायफल - 02 नग  

4. 315 रायफल - 01 नग  

5. AK47 रायफल का मैग्जीन - 05 नग  

6. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस - 113 नग  

7. SLR रायफल का जिंदा कारतूस - 182 नग  

8. SLR रायफल का मैग्जीन - 13 नग  

9. इंसास रायफल का मैग्जीन - 01 नग  

10. 303 रायफल का मैग्जीन - 02 नग  

11. 303 रायफल का जिंदा कारतूस - 45 नग  

12. 315 रायफल का मैग्जीन - 01 नग  

13. 315 रायफल का जिंदा कारतूस - 41 नग  

14. 12 बोर बंदूक - 02 नग  

15. देशी कट्टा - 02 नग  

16. 12 बोर का जिंदा कारतूस - 19 नग  

17. एयर गन - 01 नग  

18. बीजीएल सेल - 132 नग  

19. इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर - 08 नग  

20. कॉर्डेक्स वायर - 06 बंडल  

21. मोटोरोला सेट MODEL NO- M33GMO29C2AA - 01 नग  

22. वॉकीटॉकी बॉओफेंग - 06 नग  

23. SMG कार्टेज - 12 नग  

24. BGL - 02 नग  

25. BGL कार्टेज - 14 नग  

26. सोरा - 5 KG लगभग  

27. व्हाईट पाउडर - 3 KG  

28. रेडियो सेल - 4 सेट  

29. बिजली वायर - 02 बंडल  

30. अन्य दैनिक सामग्री  

जिला नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।