नारायणपुर में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर, 23-25 मार्च तक चलेगा आयोजन

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Mar 23, 2026 - 23:45
 0  9
नारायणपुर में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर, 23-25 मार्च तक चलेगा आयोजन

नारायणपुर, 23 मार्च 2026 - इंडोर स्टेडियम नारायणपुर में 23 मार्च से 25 मार्च तक दिव्यांगों के परीक्षण उपरांत कृत्रिम अंग उपकरण, ट्रायसायकिल, मो. सायकल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्वेत छड़ी का निःशुल्क वितरण किया जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकें, इसके लिए जनसामान्य से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आसपास के दिव्यांगजनों को भी सूचित करें।

शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। अधिक से अधिक जनमानस को अवगत कराने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।

     कार्यक्रम विवरण:

तिथि: 23 मार्च से 25 मार्च

स्थान: इंडोर स्टेडियम नारायणपुर

समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।