नारायणपुर में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, कलेक्टर ने की पहल

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Mar 3, 2026 - 19:05
 0  30
नारायणपुर में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, कलेक्टर ने की पहल

नारायणपुर, 3 मार्च 2026 जिले में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन की दिशा में संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने टीबी मरीज सोनू राम दुग्गा ग्राम बिंजली को अतिरिक्त पोषण सामग्री वितरित की।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस योजना के तहत निक्षय मित्र टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे हैं, जो उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि दवा के साथ संतुलित पोषण टीबी उपचार की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित निक्षय मित्रों ने संकल्प लिया कि वे टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण सहायता उपलब्ध कराते रहेंगे। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि वे टीबी उन्मूलन के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अधिक से अधिक मरीजों को गोद लेकर सहयोग प्रदान करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में टीबी मरीजों को नियमित दवाइयों के साथ-साथ पोषण सहायता भी प्रदान की जा रही है, जिससे उपचार की सफलता दर में निरंतर वृद्धि हो रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल सोनपिपरे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, जिला कार्यक्रम समन्वयक जयदीप देवांगन, पीएमडीटी संगीता, एसटीएस संतोष नंद एवं एसटीएलएस प्रशांत ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।