नारायणपुर में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, विजेता करेंगे जोन स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Nov 5, 2026 - 21:50
 0  21
नारायणपुर में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, विजेता करेंगे जोन स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

नारायणपुर में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी संपन्न, 20 से अधिक टीमों ने दिखाया विज्ञान का कमाल

नारायणपुर, 04 नवंबर 2026 : राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) रायपुर के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (C-COST) के संयुक्त सौजन्य से नारायणपुर जिले में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय *"सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार"* रखा गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मिशन समन्वयक श्री दीनबंधु रावते ने किया। जिले के विभिन्न विकासखंडों से 20 से अधिक टीमों के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल एवं प्रदर्श प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजेता प्रतिभागी आगामी 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे :-

1. बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (AI)

प्रथम - मुस्कान समरथ (शा. क. हा. से. वि. नारायणपुर)

 द्वितीय - फाल्गुनी इक्के (शा. क. वि. परिसर गरांजी)

तृतीय - सुवेता कुमेटी (कन्या स्कूल नारायणपुर)

2. हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण*

प्रथम - हरेन्द्र देहरी (R.R.M. नारायणपुर)

 द्वितीय - राहुल उसेंडी (SAGES महावीर चौक)

तृतीय - संतलाल पोटाई (स्व. मा. शा. बंगलापारा)

3. गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच*

 प्रथम - प्रिंस नेताम (SAGES महावीर चौक)

4. स्वास्थ्य, स्वच्छता और सफाई

प्रथम - तनमय नाग (SAGES बखरूपारा)

द्वितीय - बिनिता सोरी (उ. शि. पं. गरांजी)

तृतीय - अंकुशा नाग (उ. प्रा. शा. करलखा)

5. स्वदेशी कृषि पद्धतियाँ

 प्रथम - कोविद चन्द्राकर (R.R.M. कुन्दला)

द्वितीय - डिम्पल कावड़े (SAGES सिंगोदीतराई)

6. ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान*

-प्रथम - खुशी पोयाम (कन्या उ. शि. पं. गरांजी)

7. आपदा प्रबंधन

-प्रथम - लिलेन्द्र धास (SAGES बखरूपारा)

द्वितीय - विजय लक्ष्मी (SAGES बखरूपारा)

इस अवसर पर प्राचार्य श्री कमलेश सिंह, कार्यक्रम नोडल श्री महेन्द्र देहरी, सह नोडल श्री एस. पी. राय, श्री सोनारू राम गोटा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, मार्गदर्शक शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जिला मिशन समन्वयक ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ बच्चों में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को विकसित करती हैं।