नारायणपुर : 25 नवंबर को लगेगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप, वेटर, कुक और इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के पदों पर होगी भर्ती

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Nov 21, 2026 - 22:44
 0  7
नारायणपुर : 25 नवंबर को लगेगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप, वेटर, कुक और इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के पदों पर होगी भर्ती

युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका, पंजीयन के लिए http://www.erojgar.cg.gov.in पर करें आवेदन

नारायणपुर, 21 नवंबर 2026 : नारायणपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग के संयुक्त प्रयास से दिनांक 25 नवंबर 2026 को नारायणपुर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट कैंप का उद्देश्य जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें रोजगार के लिए बाहर भटकना न पड़े। कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी।

किन पदों पर होगी भर्ती-

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट कैंप में मुख्य रूप से तीन पदों पर भर्ती की जाएगी -

1. वेटर

2. कुक

3. इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

कहाँ और कब होगा कैंप-

दिनांक : 25 नवंबर 2026

स्थान : -कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर स्थित आदिवासी विकास विभाग (ट्राइबल) का सभागार, नारायणपुर

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर कैंप स्थल पर पहुंचें और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा आदि अवश्य लेकर आएं।

पंजीयन कैसे करें-

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट *www.erojgar.cg.gov.in* पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

वेबसाइट पर ही पदों से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, कार्य का स्थान और अन्य शर्तें उपलब्ध हैं।

युवाओं से अपील-

जिला प्रशासन ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। समय पर पंजीयन कराएं और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप में अवश्य शामिल हों।