तारागांव के स्कूलपारा में 9.49 लाख रुपये की लागत से बनेगा सांस्कृतिक शेड, मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Nov 21, 2026 - 22:29
 0  8
तारागांव के स्कूलपारा में 9.49 लाख रुपये की लागत से बनेगा सांस्कृतिक शेड, मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

नारायणपुर, 20 नवंबर 2026

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि) अंतर्गत नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तारागांव के स्कूलपारा में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 49 हजार 100 रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप की अनुशंसा पर भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत ऑनलाइन MPLADS E-Sakshi पोर्टल के माध्यम से उक्त कार्य को स्वीकृति प्रदान कर विकास कार्यों को गति देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसके आधार पर वर्ष 2026-27 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर को ग्राम पंचायत के माध्यम से कार्य कराने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

सांस्कृतिक शेड का निर्माण होने से ग्राम तारागांव के स्कूलपारा में ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे गांव में होने वाले विभिन्न सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को इसका लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे हैं

।