बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश में संशोधन, गोवर्धन पूजा का अवकाश निरस्त, अब 20 नवंबर को तुलसी विवाह पर रहेगा स्थानीय अवकाश

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Nov 3, 2026 - 15:50
 0  105
बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश में संशोधन, गोवर्धन पूजा का अवकाश निरस्त, अब 20 नवंबर को तुलसी विवाह पर रहेगा स्थानीय अवकाश

जगदलपुर (बस्तर), 02 नवंबर 2026

कार्यालय कलेक्टर, जिला बस्तर (प्रपत्र शाखा) जगदलपुर द्वारा स्थानीय अवकाश के संबंध में संशोधित आदेश जारी किया गया है।

क्रमांक GENCOR-35/1076/2025-ADD COLL(BST)/06/प्रपत्र/2025 जगदलपुर, दिनांक 02/11/2026 के अनुसार पूर्व में कार्यालयीन आदेश क्रमांक 35/1076/2025 दिनांक 11.02.2026 द्वारा दिनांक 09/11/2026 दिन सोमवार को "गोवर्धन पूजा" के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

चूंकि उक्त तिथि को छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 दिनांक 26/10/2026 द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में "गोवर्धन पूजा" के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, अतः 09/11/2026 को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त किया गया है।

अब नया स्थानीय अवकाश -

इसके स्थान पर दिनांक 20/11/2026, दिन शुक्रवार को "तुलसी विवाह" के अवसर पर सम्पूर्ण बस्तर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त तिथि में कोषालय/उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे।

आदेश पर कलेक्टर जिला बस्तर श्री आकाश छिकारा द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर दिनांक 02-11-2026 को किया गया है।