जिले के 7 होनहार छात्र जेईई एडवांस्ड के लिए हुए क्वालीफाई

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 19, 2026 - 18:30
 0  34
जिले के 7 होनहार छात्र जेईई एडवांस्ड के लिए हुए क्वालीफाई

नारायणपुर, 19 फरवरी 2026 जिले के सुदूर क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों के सपनों को अब नई उड़ान मिल रही है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना जेईई एवं नीट आवासीय कोचिंग सेंटर एजुकेशन हब, गरांजी के छात्रों ने सत्र 2025-26 की JEE Mains परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

संस्था में अध्ययनरत गणित संकाय के कुल 28 विद्यार्थियों में से 7 छात्रों ने पिछले वर्ष के कट-ऑफ अंकों के आधार पर JEE Advanced के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

क्वालीफाई करने वाले छात्रों में मुख्य रूप से लुकेश आर्य 55.23, मोहनीश बघेल 77.62, अविनाश 64.39, राकेश 62.26, निखिल रावटे 62.07, सुखदर सलाम 54.94 और रविशंकर ने 58.85 प्रतिशत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। 

इस गौरवपूर्ण सफलता पर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल एवं नोडल अधिकारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने कहा कि नारायणपुर के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता है, जो 'परियना कोचिंग' के माध्यम से सफल सिद्ध हो रहा है।