गौ सेवा समिति की अनोखी पहल: ठंड से बचाने के लिए गौ माता को पहनाए जा रहे जूट के बोरे

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Dec 5, 2025 - 20:23
Dec 5, 2025 - 20:24
 0  29
गौ सेवा समिति की अनोखी पहल: ठंड से बचाने के लिए गौ माता को पहनाए जा रहे जूट के बोरे

नारायणपुर, 4 दिसंबर 2025 - मौसम की मार से गौ माता को बचाने के लिए गौ सेवा समिति के सदस्य निरंतर प्रयासरत हैं। ठंड के मौसम में शीत लहर से गौ माता को बचाने के लिए समिति के सदस्य उनके जीवन की रक्षा के लिए जुटे हुए हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि ठंड के मौसम में गौ माता को ठंड से बचाने के लिए जूट के बोरे को स्वेटर की तरह बनाकर पहनाया जा रहा है। इस अनोखी पहल के तहत छोटे छोटे बछड़ों को भी जूट के बोरे पहनाए जा रहे हैं।

समिति के सदस्य नीलेश त्रिपाठी ने बताया कि ठंड के मौसम में गौ माता की सेवा करना हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक भावना है - संवेदना, समर्पण और संस्कृति का संगम।

इस सेवा में आशीष ठाकुर, मुकेश चौधरी, विक्रम यादव, राजेश साहू, अरुण बघेल और अंश-भुवेश भाई गोपाल दुग्गा और मनीष यादव ने भी सहयोग किया।