आंध्र प्रदेश सीमा पर बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया, देश के लिए ऐतिहासिकt उपलब्धि

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Nov 18, 2025 - 12:34
 0  112
आंध्र प्रदेश सीमा पर बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया, देश के लिए ऐतिहासिकt उपलब्धि

सुबह 6 बजे से मुठभेड़ हुआ शुरू आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ग्रेहाउंड जवानों के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में कुख्यात माओवादी कमांडर मदवी हिड़मा (43) को मार गिराया गया है। हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे की भी मौत हुई है। इस मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि यह कार्रवाई वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन में देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकती है। हिड़मा लंबे समय से सुरक्षा बलों की निगरानी में था और उसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

हिड़मा, जो माओवादियों की सबसे घातक हमलावर इकाई पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था, कम से कम 26 घातक हमलों के लिए जिम्मेदार था। इनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला शामिल है। वह माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य और बस्तर क्षेत्र से इस पद तक पहुंचने वाला एकमात्र आदिवासी था।

इस बड़ी कार्रवाई से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बढ़ती ताकत का संकेत मिल रहा है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा

 है।