नारायणपुर में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सली मारे गए

नारायणपुर ,छत्तीसगढ़ मारवाड़ी और सुरक्षा बलों के बीच में भीषण मुठभेड़

Mar 31, 2025 - 22:36
 0  87
नारायणपुर में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सली मारे गए

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए और घायल हुए। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।

मुठभेड़ के दौरान, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर लिया और उन पर फायरिंग की। नक्सली हथियार छोड़कर भाग गए। घटना स्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान दिखाई दिए, जिससे प्रतीत होता है कि कई नक्सली मारे गए और घायल हुए।

सुरक्षा बलों ने बरामद की गई सामग्री में एक एसएलआर रायफल, 12 जिंदा कारतूस, एक मैग्जीन, एक वॉकी-टॉकी, एक रेडियो, नक्सली साहित्य और मेडिकल सामग्री शामिल है। इस मामले में थाना कोहकामेटा में एक मामला दर्ज किया गया है और अनुसंधान किया जा रहा है