ओरछा ब्लॉक में "आदि कर्मयोगी अभियान" के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

नारायणपुर,छत्तीसगढ़

Sep 14, 2025 - 10:03
 0  17
ओरछा ब्लॉक में "आदि कर्मयोगी अभियान" के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

नारायणपुर, 14 सितम्बर 2025

जिले के विकासखण्ड ओरछा में "आदि कर्मयोगी अभियान" अन्तर्गत कुल 80 ग्रामों का चयन किया गया है। प्रत्येक गांव से 20-20 लोगों को "आदि साथी" के रूप में चुनकर उन्हें 06 क्लस्टरों में विभाजित किया गया। इन सभी साथियों को 08 से 13 सितम्बर तक ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में गांवों की कार्ययोजना तैयार करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत ओरछा के अध्यक्ष श्री नरेश कोर्राम सहित चयनित पंचायतों के सरपंच-पंच उपस्थित रहे। ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की गई तथा चयनित ग्रामों की विकास कार्ययोजना को आगामी 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित ग्राम सभा से अनुमोदन कराने की जानकारी दी गई।