नारायणपुर पुलिस ने जादू-टोना के संदेह में हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर जिले के थाना धनोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी पुनीत उसेंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतक चंदर उसेंडी पर जादू-टोना का आरोप लगाकर उसकी हत्या की थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पुनीत उसेंडी और मृतक चंदर उसेंडी के बीच पूर्व से आपसी रंजिश के कारण विवाद चल रहा था। आरोपी की बेटी की मृत्यु के बाद से वह मृतक पर जादू-टोना का आरोप लगाकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। घटना के दिन भी दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी और लड़ाई-झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने मृतक के घर में घुसकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुनीत उसेंडी को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उप जेल नारायणपुर दाखिल किया है।
गिरफ्तार आरोपी:पुनीत उसेंडी
आपराधिक प्रकरण: थाना धनोरा के अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS)





