फसल बीमा व सांख्यिकी योजनाओं पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 21 अगस्त 2025 कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं सामान्य फसल कटाई प्रयोग तथा अन्य कृषि सांख्यिकीय योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण जिला स्तर पर 20 अगस्त को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण देने हेतु उपायुक्त साख्यिकी पी.आर. प्रधान, संगणक सांख्यिकीय मनोज कुमार सिन्हा एवं आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर द्वारा जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैद्धांतिक व 3 से 5 बजे तक व्यवहारिक प्रशिक्षण, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला के मैदान में दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग के समस्त कर्मचारी, उप-संचालक कृषि, उद्यान विभाग, जिला सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, समस्त पटवारी, कृषि विभाग के फसल कटाई प्रयोगकर्ता, तहसील कानूगो, कृषि मजदूरी तथा बाजार भाव प्रतिवेदक पटवारियों ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।





